
घाटशिला : गौरी कूंज के प्रांगण में 2011 से की जा रही है “भालो-पूजो” प्रतियोगिता का आयोजन…
दीपक नाग… ✍️


प्रांगण में आये हुए अतिथियों को संबोधित करते हुए ग़ौरी कूंज समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा वर्ष 2011 से निरंतर इस प्रतियोगिता का आयोजन गौरी कूंज समिति के द्वारा आयोजित किया जाता है । पर कोविड काल मे दो वर्षों के लिए बंद रहा । सभा का संचालन डाक्टर संदीप चंद्र कर रहे थे।



इस दौरान गीत संगीत का भी आयोजन किया गया। बालिकाओं द्वारा जहां मां दुर्गा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत की गई वहीं नन्ही परियों ने भी अपने नृत्यों से समा को बांधे रखा ।

सुन्दर प्रतिमा के लिए घाटशिला के अश्वथ्य कूंज को प्रथम पुरस्कार दिया गया, सुन्दर पंडाल के लिए काशिदा के अशोक कूंज को प्रथम पुरस्कार दिया गया, अच्छे माहौल व्यवस्था के लिए पावड़ा के सार्वजनिक दूर्गा पूजा कमेटी को प्रथम पुरस्कार दिया गया, सुरक्षा व्यवस्था के लिए डाहिगोड़ा सार्वजनिक दूर्गा पूजा कमेटी को प्रथम पुरस्कार दिया गया और लाईट सज्जा के लिए प्रथम पुरस्कार पुष्पांजलि दूर्गा पूजा कमेटी को प्रथम पुरस्कार दिया गया । इसके अलावे पांचों चयनित प्रतियोगिता में प्रथम के अलावा दूसरे और तीसरे विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
