Advertisements
Spread the love

ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम जाने वाली सड़क में दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल…

रिपोर्ट – रंजित

Advertisements

ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय चोक से पतकुम जाने वाली सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र धानामुजी निवासी मनोहर प्रजापति के रूप में किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गौरांगकोचा के पीएलवी गंगासागर पाल मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को ऑटो से पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि दुघ्रटना में घायल व्यक्ति के पैर का एक नस कट गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया।

डालसा के पीएलवी गंगासागर पाल ने बताया कि घायल मनोहर प्रजापति ने बताया कि वह गम्हरिया में रहकर नौकरी करता है। गम्हरिया से अपने घर जाने के दौरान वह गौरांगकोचा में कुछ देर के लिए रूके थे। सड़क किनारे खड़े रहने के दौरान पातकुम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट चालक उसे जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। बुलेट के टक्कर से वे घायल होकर गिर पड़े। पीएलवी ने उसके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी और अस्पताल बुलाया।