Advertisements

जमशेदपुर / पोटका : आश्रित महिला को मिला 2 लाख रुपए, बीमा का लाभ…
रिपोर्ट : अभिजित सेन
Advertisements

बैंक ऑफ़ इंडिया हाता शाखा में एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्टार यूनियन दाई-ईची लाइफ टूरिस्ट द्वारा दिवंगत बैंक का ग्राहक रहे, कानुराम मुर्मू के आश्रित, पावेत मुर्मू को 2,00000 लाख के बीमा राशि प्रदान की गई। वही बैंक शाखा प्रबंधक नेहा सिंह के द्वारा आश्रित पावेत मुर्मू को 2,00000 रु की चेक का भुगतान किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक नेहा सिंह ने कहा कि बैंक हमेशा ग्राहकों एवं उनके परिवार के साथ खड़ा हैं ओर सहायता करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान बैंक के कर्मचारी मनीष पूर्ति, सीमा कुमारी, सुमित मानिक पिक्चर शैरन, ईप्शिता सेन, बिनेश प्रसाद, गौर पत्र ओर स्टार यूनियन दाई-ईची स्टाफ के कर्मचारी राहुल कुमार तान्ति उपस्थित रहे।
