
सिनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम तुमकुर रवाना, खिलाड़ियों में उत्साह

गाम्हरिया, संवाददाता- जगबंधु महतो
जमशेदपुर : खो-खो इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सिनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की बालक एवं महिला टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से तुमकुर (कर्नाटक) के लिए रवाना हो गई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी से 03 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
टीम को रवाना करते हुए खो-खो झारखंड के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे स्वयं भी टीम के साथ तुमकुर के लिए रवाना हुए।
प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को खेल पोशाक सुनील कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद एवं जावेद अख्तर के सहयोग से उपलब्ध कराई गई, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
झारखंड बालक टीम के खिलाड़ी:
विवेक, सगुण बास्के, आकाश महतो, संचित चटंबा, राजेश लोहरा, नीरज कुमार, माइकल मार्डी, रौबीन, प्रविण यादव, कौशल, कृष्ण कुमार, कमल।
कोच: मनोज सिंह
मैनेजर: रोहित कुमार
झारखंड महिला टीम के खिलाड़ी:
बबली टुडू, संध्या रानी बास्के, सीता रानी बास्के, दीपिका कुमारी, सोनम कुमारी, सुमन कुमारी सिंह, ओगस्ती अगनेश केराई, तुलसी सोरेन, सुमन पारेया, गांधिया देवी, रविना, विशाखा कौर।
कोच: चंदना
मैनेजर: पूर्णिमा बोद्रा
झारखंड की दोनों टीमें इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।

