Advertisements
Spread the love

श्रावण माह के पहले सोमवार प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़।हर हर महादेव के स्वर से गूंज रहा शिवालय।

Advertisements

राजनगर (हेंसल): श्रावण माह के प्रथम सोमवार को राजनगर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।कहीं बोल बम तो कहीं हर हर महादेव के स्वर से गूंज रहा प्रत्येक शिवालय।वहीं प्रखंड के हेंसल स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई।महिला, पुरूष,बच्चे सभी गेरुहा वस्त्र पहन हाथ मे जल,भोग प्रसाद,दूध लिये मंदिर की ओर भक्तों बढ़ते हर हर महादेव ,बोल बम के नारों के साथ बढ़ते देखे जा रहे है।और मंदिर पहुंच शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं दूध चढ़ा कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की जा रही है।ज्यादातर मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।और पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।बताया जा रहा है पिछले दो वर्ष कोरोना के कारण मंदिरों के पट बंद थे।परन्तु इस वर्ष कोरोना का प्रभाव कम और स्थिति सामान्य होने से भक्तों में काफी हर्षोल्लास के माहौल है।यही वहज है कि इस बार श्रावण माह में प्रत्येक शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।