
सुंदरनगर पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा, दो भेजे गए न्यायिक हिरासत में, नाबालिग सुधार गृह भेजा गया

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर । सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बागबेड़ा निवासी मनोज उर्फ़ टिंकू तियू और धोनू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
मामला नीलडीह गांव का है, जहाँ लगुन के घर से दो मोबाइल और एक बाइक की चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुँची।
पूछताछ में आरोपी मनोज ने स्वीकार किया कि उसने धोनू हांसदा और नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी गए मोबाइल और बाइक बरामद कर लिए।
फिलहाल दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और नाबालिग को क़ानून सम्मत कार्रवाई करते हुए बाल सुधार गृह में रखा गया है।

