Advertisements
Spread the love

बिजली समस्या की शिकायत को लेकर लगा विशेष कैंप; कुल 51

मामले आए सामने; 36 का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन..

सरायकेला Sanjay । विद्युत अवर प्रमंडल सरायकेला की ओर से बिजली से संबंधित शिकायत और गड़बड़ी सहित आवश्यक सुधार को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सहायक विद्युत अभियंता संदीप पासवान की अध्यक्षता में लगाई गई उक्त विशेष शिविर में बिजली से संबंधित विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को लेकर 51 मामले सामने आए। जिनमें से 36 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि अन्य शेष मामलों का जल्दी नियम संगत तरीके से निष्पादन किए जाने की बात कही गई।

Advertisements

You missed