Advertisements
Spread the love

महालया के अवसर पर जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट द्वारा बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, पारंपरिक परिधान में महिला व पुरुष श्रद्धालु इस प्रभात फेरी में शामिल हो के पूरे क्षेत्र का भ्रमण किये…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

Advertisements

जुगसलाई दुर्गा बाड़ी में सन 1936 से मां की पूजा अर्चना होती आ रही है. 2019 तक मिट्टी की प्रतिमा लाकर पूजा कर विसर्जित किया जाता था पर अब कमेटी के लोगों ने 2021 माँ दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा कर दिया, लगातार पिछले कई वर्षों से मंदिर कमेटी द्वारा महालया के शुभ अवसर पर प्रभात फेरी कर माँ के आगमन पर खुशियां मनाई जाती है.

इस वर्ष में ढ़ोल नगाड़ो के साथ वीरेंद्र कृष्ण भद्र के द्वारा गाये गए चण्डी पाठ के साथ महिला पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण कर देवी की आराधना किये. इस संबंध में जानकारी देते हुए जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टी विश्वनाथ भवाई ने बताया कि मां के आगमन के पूर्व महालया के दिन ढोल नगाड़ों के साथ पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण कर मां का स्वागत किया जाता है. पिछले कई दिनों से जो तैयारी चल रही है उसे और तेज किया जाता है .साथ ही पूरे देशवासियों के लिए मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की गई.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?