
बहरागोड़ा: ग्राम प्रधानों के मासिक बैठक का हुआ आयोजन, संगठन मजबूतीकरण पर हुई चर्चा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नटराज गेस्ट हाउस में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बनैर तले बहरागोड़ा प्रखंड के ग्राम प्रधानों का मासिक बैठक ग्राम प्रधान शरत चन्द्र मंगल के अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान बैठक में मौजूद ग्राम सभा की सशक्तिकरण करने, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ को मजबूत करने के लिए सदस्यता नवीकरण एवं पंचायत स्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक 31 मार्च तक पूरा करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक शामिल हुए. बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अपने जिम्मेदारी एवं अधिकार को समझें और सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभायें. ग्रामसभा क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध करें. समस्याओं की समाधान के लिए पहल करने की जरूरत है. उन्होंने कहा यह तभी संभव हो सकता है जब सभी ग्राम प्रधान संगठित हो. अपनी रीति-रिवाज, परंपरा, सांस्कृतिक, धार्मिक प्रथाओं को रूढ़ीजन्य विधि से संरक्षित करना है. सभी जाति समुदाय एसटी, एससी, ओबीसी एवं अन्य की जो परंपरा मिलजुल कर चली आ रही है उसे बचाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है. उन्होंने कहा कि आदि काल से जो स्वशासन व्यवस्था का अगुवाई करते आ रहे हैं उसे भुलाया नहीं जा सकता ओर उसे बचायें रखना है. इसके लिए संगठन को मजबूत करना पड़ेगा. पेसा कानून से ग्राम सभा को अनेक अधिकार दिया गया है.

बैठक को सम्बोधित करते हुए चाकुलिया प्रखंड की पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर महतो ने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित कर समीक्षा करें. ग्राम सभा क्षेत्र के समस्याओं की सूची बनायें.
ग्राम प्रधान सह कोषाध्यक्ष भवतारण बट्टवाल ने कहा कि पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के सभी सदस्य 31 मार्च तक नवीकरण का कार्य को पूरा करें.
इस मौके पर तरूण प्रधान, देवाशीष कुईला, नीलकंठ नायेक, निमाई मुंडा, सपत गोराई, काली किंकर बट्टवाल, सुजीत भद्र,सुजीत पाल, शशांक राणा आदि उपस्थित थे.

