Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भाजपा नेताओं ने बनाई जीत की रणनीति, प्रत्याशी चन्दना मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी नेताओं ने व्यापक रणनीति तैयार की. इस संबंध में आयोजित बैठक में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया.

Advertisements

इस दौरान बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुट जाएँ.

बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से चन्दना मुर्मू को भारी मतों से विजय प्राप्त होगी और नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी. बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.