
चाकुलिया: स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में उत्क्रमित विद्यालय जामुआ के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में मंगलवार को उत्क्रमित विद्यालय जामुआ के कक्षा-8 वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण में लगभग 80 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुनाराम मुण्डा सहित शिक्षक बुधेश्वर मुण्डा, बोरेन चंद्र मुण्डा, शिक्षिका पारुल रानी मुण्डा एवं विद्यालय के अध्यक्ष महादेव मुण्डा भी शामिल थे.


सर्वप्रथम छात्र-छात्राएँ संस्थान के वर्कशॉप में मौजूद अत्याधुनिक मशीनों से अवगत होते हुए इनके प्रयोग और विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया. इसके उपरांत काप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग एसिसटेस ट्रेड के लैब में विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर के विषय में जानकारी ग्रहण करते हुए संस्थान में मौजूद स्मार्ट क्लास की ओर अग्रसर होकर लैपटॉप और प्रोजेक्टर के माध्यम से यहाँ शिक्षा दी जाने वाले स्मार्ट क्लास देखकर काफी उत्साहित हुआ. अंत में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रोजेकृस फाइटर जेट, ग्रास कटर मशीन, हेमॉक पम्प, जेसीबी, मेडिकल स्ट्रैचर आदि का प्रदर्शन कर विद्यार्थी खाफी खुश नजर आए.

इस दौरान जामुआ विद्यालय के शिक्षकगण ने भी परिसर की सुन्दरता एवं विधि-व्यवस्था को देखकर कॉलेज के प्राचार्य तरुण कुमार मोहंती का आभार प्रकट किया. इस दौरान तरुण कुमार मोहंती ने कहा इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण यहाँ विभिन्न विद्यालयों द्वारा निरन्तर होते रहता है. इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षण संजीत राउत, पिजूस पात्र, राजन पाल, कुलदीप उरांव, अभिषेक कालिन्दी, मनोज बेरा, शुक्ला मोहंती, नृपेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे.
Related posts:

