
दुमका : तेज बारिश से बड़ा हादसा, कांवरिया रूट लाइन पर टेंट गिरने से सात श्रद्धालु घायल…
• जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई…

• बाबा नगरी दूर है, जाना जरुर है…
✒️ …मौसम गुप्ता
श्रावण माह में बैद्यनाथ बाबा को जलाभिषेक करने पुरे देश के कोने-कोने से नर-नारी, बच्चे-बूढ़े कांवर लेकर सुल्तान गंज (उप्र ) से निकलते हैं । इस दौरान कांवरियों के यात्रा मार्ग में श्रावणी मेले पुरे एक महीने के लिए लग जाता है ।
आज मंगलवार सुबह तेज बारिश और हवा के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां कांवरिया रूट लाइन पर लगाया गया एक बड़ा टेंट अचानक गिर गया । जिससे वहां मौजूद सात श्रद्धालु इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

श्रावणी मेले के दौरान हर वर्ष लाखों की संख्या में कांवरिये बाबा बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ जल अर्पण करने पहुंचते हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं। यात्री के पड़ाव और भोजन के अलावे चिकित्सा व्यवस्था जगह-जगहों पर व्यवस्थित किया जाता है ।
प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण टेंट के खंभे कमजोर हो गए होंगे, जिससे यह हादसा हुआ।
फिलहाल, बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने टेंट लगाने वाली एजेंसी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने सभी को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
