Advertisements
Spread the love

अखाड़ा समितियों के जुलूस से ससमय हुआ गम्हरिया

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements

गम्हरिया : सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रामनवमी पर कांड्रा-गम्हरिया क्षेत्र के कई अखाड़ा समितियों ने झंडा जुलूस निकालकर सम्पूर्ण क्षेत्र को राममय बना दिया। जय श्रीराम के गगनभेदी नारे से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रामनवमी जुलूस को देखने श्रद्धालुओं की सड़कों पर इस कदर भीड़ उमड़ पड़ी कि टाटा-कांड्रा मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस एवं दंडाधिकारियों को भीड़ कंट्रोल करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र के समाज सेवियों की ओर से गम्हरिया में करीब एक दर्जन स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़, शरबत, शीतल पेय आदि का वितरण किया गया। इस झंडा जुलूस में हैरतअंगेज करतब दिखाए गए एवं आतिशबाजी की गई शांतिनगर, पूंजी डूंगरी महावीर अखाड़ा समिति एवं टायो गेट बाबा जटाधारी महावीर अखाड़ा समिति की ओर से शांतिपूर्वक जुलूस निकाला गया।

रामनवमी के पावन अवसर पर बजरंगी सेना, निर्मल पथ छोटा गम्हरिया की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महावीरी झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान बजरंगी सेना ने श्रद्धालुओं के बीच खीर, हलुआ, चना, शरबत और लड्डू का वितरण किया।
बजरंगी सेना के अध्यक्ष जसवीर सिंह बाबू ने बताया कि इस आयोजन में करीब दस हजार से अधिक रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा हर वर्ष श्रद्धा और समर्पण से की जाती है और आगामी वर्षों में इसे और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना है।