Advertisements
Spread the love

आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता : झंटू पाल

काठीकुंड । थाना क्षेत्र के पांदनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के दौरान पति ने पत्नी की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिछियापहाड़ी निवासी 29 वर्षीय राजेश सोरेन अपनी 25 वर्षीय पत्नी बीटीमय सोरेन के साथ मोहनपुर स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। गुरुवार को घर लौटते समय रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर राजेश ने सड़क किनारे पड़े एक बड़े पत्थर से पत्नी के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी पति राजेश सोरेन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अमरापाड़ा प्रखंड के जामकन्द्र गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना को लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।