Advertisements

डीएलएसए ने किया सरायकेला उपकारागार का निरीक्षण
Advertisements

संवाददाता : जगबंधु महतो
सरायकेला : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सरायकेला रामाशंकर सिंह के निर्देश पर तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के परिपालन में सरायकेला उपकारागार का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सचिव डीएलएसए सरायकेला श्री तौसीफ मेराज एवं मुख्य एलएडीसी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव डीएलएसए ने उन बंदियों से भी वार्ता की, जो सरायकेला क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों में घाघीडीह जेल में निरुद्ध हैं। उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके प्रकरणों में अपील दायर करने हेतु नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

