Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • सरायकेला : बेटियों ने दिखा दम, जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आगाज
    सरायकेला : बेटियों ने दिखा दम, जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आगाज

    Advertisements

    सरायकेला : बेटियों ने दिखा दम, जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आगाज

    रिर्पोटर : जगबंधु महतो 

    # दो दिवसीय खेल महाकुंभ में पांच खेलों में प्रतिभा दिखाएंगी जिले के सभी प्रखंडों की बच्चियां

    सरायकेला : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंडों से आई बच्चियां अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल सहित पांच खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

     

    कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हांसदा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डीडीसी रीना हांसदा और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

    खेल मैदान में सुबह से ही खिलाड़ियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंची छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों की सक्रियता और खेल के प्रति उनका समर्पण देखते ही बन रहा था।

    तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कठिन मौसम की परिस्थितियों के बीच भी बच्चियां पूरे जोश के साथ मैदान में डटी रहीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती नजर आईं। खेल के प्रति उनका जुनून और आत्मविश्वास प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण बना रहा।

    इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

    बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित यह खेल महाकुंभ छात्राओं के लिए अपनी क्षमता साबित करने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर बन रहा है।

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List

You missed

सरायकेला : ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर सुबह पड़ा ED का छापा…