Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य पूजा पंडाल, प्रोजेक्टर लाइटिंग रहेगी खास आकर्षण
    चाकुलिया: तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य पूजा पंडाल, प्रोजेक्टर लाइटिंग रहेगी खास आकर्षण

    Advertisements

    चाकुलिया: तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य पूजा पंडाल, प्रोजेक्टर लाइटिंग रहेगी खास आकर्षण

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया: दुर्गोत्सव को लेकर चाकुलिया में पूजा समितियों की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस वर्ष केएनजे हाई स्कूल मैदान में सनातनी युवा मंच की ओर से तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल की अनुमानित लागत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है. आयोजकों के अनुसार पंडाल का निर्माण दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर की वास्तुकला को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. पंडाल में आकर्षक सजावट के साथ आधुनिक प्रोजेक्टर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी. प्रोजेक्टर के माध्यम से पंडाल के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को हर बार पंडाल का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा. इस पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष राज मिश्रा, सचिव साइमंस कुमार, सह सचिव विक्रम बारिक, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, पिंटू सिंह, सह कोषाध्यक्ष सुमीत शर्मा, राजू मुर्मू, मनीष कुमार, अंशु महतो समेत कमेटी के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए है.

    कमेटी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष की पूजा के बाद ही इस वर्ष की तैयारियों को लेकर समिति ने योजना बनानी शुरू कर दी थी. पंडाल निर्माण से लेकर विद्युत सज्जा तक की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पूजा के दौरान चाकुलिया के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

    समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनुभव कराने का प्रयास किया जा रहा है. पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा समय पर सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List

You missed