Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: खाड़बांधा में वज्रपात से तीन ग्रामीणों के मवेशियों की मौत, बाल-बाल बचीं महिलाएं
    चाकुलिया: खाड़बांधा में वज्रपात से तीन ग्रामीणों के मवेशियों की मौत, बाल-बाल बचीं महिलाएं

    Advertisements

    चाकुलिया: खाड़बांधा में वज्रपात से तीन ग्रामीणों के मवेशियों की मौत, बाल-बाल बचीं महिलाएं

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत खाड़बांधा गांव में गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों के मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में किसान बादल गोप, डमन गोप और उत्तम गोप के पशुओं की जान चली गई. घटना के बाद प्रभावित पशुपालकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार की सुबह मवेशी गांव के मैदान में चर रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से तीनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. गनीमत रही कि पास में ही मवेशी चरा रहीं महिलाएं वज्रपात की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं. घटना में किसी इंसान के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगदीश गोप घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. साथ ही संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए मवेशियों की मौत से हुए नुकसान का आकलन करने की मांग की. जगदीश गोप ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालकों को उचित सरकारी मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामीणों को आर्थिक राहत मिल सके.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List