Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: भारी बारिश में मिट्टी का घर ध्वस्त, परिवार के सामने बढ़ी परेशानी
    चाकुलिया: भारी बारिश में मिट्टी का घर ध्वस्त, परिवार के सामने बढ़ी परेशानी

    Advertisements

    चाकुलिया: भारी बारिश में मिट्टी का घर ध्वस्त, परिवार के सामने बढ़ी परेशानी

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीरदोह पंचायत के श्यामसुंदरपुर गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जितेन महतो का मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया. मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है. घर में रखे कई घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए. बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी का मकान कमजोर हो गया था. बारिश के बीच अचानक मकान ध्वस्त हो गया. घटना के बाद परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं और सुरक्षित आश्रय की तलाश में हैं. घर गिरने से परिवार को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है.

    पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रमुख एवं पंचायत की मुखिया से मदद की गुहार लगाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है. परिवार का कहना है कि बारिश का दौर अभी जारी है, ऐसे में उनके सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की गंभीर समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List

You missed