Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: कमारीगोड़ा तालाब के पास पुलिस ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
    चाकुलिया: कमारीगोड़ा तालाब के पास पुलिस ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान

    Advertisements

    चाकुलिया: कमारीगोड़ा तालाब के पास पुलिस ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारीगोड़ा तालाब के पास शनिवार को पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एंटी क्राइम चेकिंग के साथ हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग के खिलाफ सघन जांच की गई. जांच अभियान के दौरान दोपहिया समेत अन्य वाहनों के कागजात, हेलमेट तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई. इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा ट्रिपल लोडिंग से बचने के प्रति जागरूक किया.

    इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जांच अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List

You missed