Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: मध्य विद्यालय में पंखा चोरी मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चार पंखे और बाइक बरामद

    Advertisements

    चाकुलिया: मध्य विद्यालय में पंखा चोरी मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चार पंखे और बाइक बरामद

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय से 10 सीलिंग पंखे और 3 दीवार पंखे चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी भवेश महतो को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर चोरी के चार पंखे और घटना में इस्तेमाल की गई एक प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    पुलिस के अनुसार, चाकुलिया थाना कांड संख्या 52/2026, दिनांक 29 अगस्त 2026, धारा 305/331(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. 28 अगस्त की रात मध्य विद्यालय के अलग-अलग कमरों से कुल 10 सीलिंग पंखे और 3 दीवार पंखे चोरी कर लिए गए थे. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय हेम्ब्रम की लिखित शिकायत पर चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर 2026 को चाकुलिया थाना क्षेत्र के सापधरा गांव निवासी तमिर महतो उर्फ पांडु महतो तथा पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामडीही निवासी काशीनाथ मंडल को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपियों के पास से चोरी के पंखे और पंखे खोलने के औजार बरामद किए गए थे.

    इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी पाकुड़िया गांव निवासी भवेश महतो को पुलिस ने 23 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर चोरी के चार पंखे और घटना में प्रयुक्त एक प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद भवेश महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List