Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: 2500 विद्यार्थियों व नागरिकों ने किया संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
    चाकुलिया: 2500 विद्यार्थियों व नागरिकों ने किया संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

    Advertisements

    चाकुलिया: 2500 विद्यार्थियों व नागरिकों ने किया संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर के साथ चाकुलिया में भी संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया. शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 2500 विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भाग लिया. विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुंझुनवाला ने किया. वहीं मनोहर लाल हाई स्कूल +2 में प्रधानाध्यापक सुभाष महतो, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका मालती लागुरी, नामोपाड़ा रास मंच में लक्ष्मी नारायण दास, कामारीगोड़ा काली मंदिर में वार्ड पार्षद संजीव मंडी तथा पिंजरापोल सोसाइटी गौशाला में विद्यालय के सचिव अमित भारतीय के नेतृत्व में सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ. एन.डी. रुगंटा बालिका उच्च विद्यालय में भी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया.

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है. साथ ही यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है.

    इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सभी आचार्य-आचार्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List

You missed