Videos

[yotuwp type=”channel” id=”UCuuA_vY1kHTZFgh319YAzbQ” ]

कोयलांचल

कोल्हान

  • चाकुलिया: जंगल से AKM राइफल और 147 गोलियां बरामद, संयुक्त सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
    चाकुलिया: जंगल से AKM राइफल और 147 गोलियां बरामद, संयुक्त सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

    Advertisements

    चाकुलिया: जंगल से AKM राइफल और 147 गोलियां बरामद, संयुक्त सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

    संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
    चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सघन सर्च अभियान चलाकर हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया. चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल से एक AKM राइफल और 147 चक्र गोलियां बरामद की गईं. वहीं, एमजीएम थाना क्षेत्र के कुड़लुंग पहाड़ से एक इंसास राइफल समेत 85 चक्र गोलियां बरामद हुईं. वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर 23 सितंबर को सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक यह अभियान चलाया गया. पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया. इसमें पुलिस, कोबरा, एसटीएफ एवं झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम शामिल थी.

    दोनों स्थानों से हथियारों की बरामदगी:
    संयुक्त टीम ने दुर्गम जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में संदिग्ध स्थलों की गहन तलाशी ली. इस दौरान छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए.

    पुलिस ने की बरामद:
    पुलिस में चाकुलिया के जोभी जंगल में एक AKM राइफल, 147 चक्र गोलियां और दो मैगजीन और कुड़लुंग पहाड़ में एक इंसास राइफल, 85 चक्र गोलियां, तीन मैगजीन और एक सीलिंग बरामद किया. इस प्रकार अभियान में कुल दो राइफल, 232 चक्र गोलियां, पांच मैगजीन और एक सीलिंग बरामद की गई.

    कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी रहे शामिल:
    अभियान का नेतृत्व पटमदा के डीएसपी दयानंद कुमार ने किया. संयुक्त टीम में एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार, चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत पुलिस के अन्य पदाधिकारी शामिल थे. इसके अलावा कोबरा की 209वीं एवं 203वीं टीम, झारखंड जगुआर के असॉल्ट ग्रुप-27 तथा कोलकाता एसटीएफ के जवानों ने भी अभियान में हिस्सा लिया.

    विधिक कार्रवाई और अनुसंधान जारी:
    पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों एवं गोला-बारूद को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सघन निगरानी और सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा.

संथाल

Advertisement

स्वास्थ्य

Advertisement

Posts List